नदियों के सफाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना

Apr 07, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में भाजपा नेता चंद्रमणि पाण्डेय ने मनोरमा नदी की सफाई को लेकर प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना दिया। उन्होंने बताया कि सफाई के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि प्रशासन ने आश्वासन दिया था। धरना तीन दिनों तक जारी रहने की घोषणा की गई।

नदियों के सफाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना

बस्ती, निज संवाददाता। मनोरमा नदी सहित जिले के विभिन्न जलाशयों की सफाई को लेकर प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर भाजपा नेता चंद्रमणि पाण्डेय ने सहयोगियों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना शुरू किया। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि बार-बार पत्राचार व आश्वासन के बाद भी सफाई के लिए कोई कार्रवाई नहीं किया। कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे चंद्रमणि पाडेय ने बताया कि पांच फरवरी 2026 को नदी सफाई का मांगपत्र दिया। 18 फरवरी के अनुस्मारक दिया। नौ मार्च 2026 को आयोजित बैठक में डीसी मनरेगा एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रामनवमी तक मनोरमा नदी सफाई का आश्वासन दिया।

रामनवमी के बीते एक पखवारे से अधिक हो गया, किन्तु सफाई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। सफाई के लिए कोई कार्ययोजना भी प्रस्तुत नहीं की। कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन संवाद के बजाय टालमटोल और गुमराह करने की नीति अपना रहा है। उन्होंने मांग किया कि नदी सफाई की कार्ययोजना, उसकी समय सीमा के बारे में लिखित सूचना दें। मंगलवार दिन में 11:30 बजे से शुरू हुआ धरना शाम चार बजे तक चला। मौके पर घोषणा की गई कि इसी प्रकार यह धरना तीन दिनों तक जारी रहेगा। धरना देने वालों में विनोद चौधरी, नवीन द्विवेदी, महेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, नीलेश सिंह, प्रेम त्रिपाठी, देवशरण शुक्ल, अभिषेक शर्मा, दिग्विजय नाथ पाण्डेय, रामसागर गोस्वामी, नितेश शर्मा, प्रमोद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। धरने के पहले अधिकारियों ने वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।