घर पर चढ़कर मारापीटा, दस पर मुकदमा

Feb 09, 2026 11:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती की पुरानी बस्ती पुलिस ने एक मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। गुलजार अहमद ने आरोप लगाया है कि 6 फरवरी की रात उन्हें बिना कारण घर में घुसकर पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर पर चढ़कर मारापीटा, दस पर मुकदमा

बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। चिकवा टोला निवासी गुलजार अहमद ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि छह फरवरी की रात करीब 11 बजे बिना किसी कारण के विपक्षियों ने एक राय होकर घर में घुसकर उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अफजल गुरु, अब्दुल, इम्तियाज निवासी चिकवा टोला, अक्की निवासी मुरलीजोत थाना कोतवाली, सलमान निवासी दरियाखां थाना कोतवाली समेत छह नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसी थाने के रानी पोखरा रविदास मंदिर के बिना वजह के पिता-पुत्र की पिटाई व धमकाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में रानी पोखरा निवासी नीरज कुमार की तहरीर पर पुरानी बस्ती पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई जालधंर प्रसाद को सौंपी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।