Basti News: मारपीट कर तोड़ा मोबाइल, दी जानमाल की धमकी

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। हरीश गौतम ने आरोप लगाया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की चर्चा के दौरान रणवीर सिंह उर्फ राधू और दो अज्ञात लोगों ने जातिसूचक शब्द कहे, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया और दिलीप यादव की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ कलवारी को सौंपी है।

Basti News: मारपीट कर तोड़ा मोबाइल, दी जानमाल की धमकी

Basti News: बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के धरमूपुर में मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरमूपुर निवासी हरीश गौतम ने तहरीर में बताया कि गत 13 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे वह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के संबंध में काली मंदिर के पास कमेटी के लोगों से बात कर रहे थे। आरोप है कि तभी रणवीर सिंह उर्फ राधू निवासी भिउरा थाना दुबौलिया व दो अज्ञात व्यक्ति वहां आए और बिना वजह जातिसूचक शब्द व अपशग्दों का प्रयोग प्रयोग कर मारने-पीटने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

दिलीप यादव की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रणवीर सिंह उर्फ राधू सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच सीओ कलवारी को सौंपी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: मारपीट कर तोड़ा मोबाइल, दी जानमाल की धमकी