Basti News: पुलिस जवानों को दी टीयर गैस गन हैंडलिंग की जानकारी

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती के पैकोलिया थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द की अगुवाई में उन्हें एंटी-रायट गन और टीयर गैस गन चलाने तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। अभ्यास में भीड़ नियंत्रण के दौरान सतर्कता, अनुशासन, आपसी समन्वय और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन पर जोर दिया गया, ताकि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपट सके।

Basti News: पुलिस जवानों को दी टीयर गैस गन हैंडलिंग की जानकारी

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पैकोलिया थाना परिसर में बलवा ड्रिल और एंटी रॉइट गन/ टीयर गैस गन की हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द की अगुवाई में पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को एंटी रॉइट गन एवं टीयर गैस गन की हैंडलिंग तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों के उचित प्रयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को बलवा एवं भीड़ नियंत्रण की परिस्थितियों में सतर्कता, अनुशासन, आपसी समन्वय तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार कार्य करने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: पुलिस जवानों को दी टीयर गैस गन हैंडलिंग की जानकारी