Basti News: पटेल स्मारक संस्थान में संचालित होगी आधुनिक लाइब्रेरी

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती, हिटी। जिले में सरदार पटेल स्मारक संस्थान के साधारण सभा व प्रबंध

Basti News: पटेल स्मारक संस्थान में संचालित होगी आधुनिक लाइब्रेरी

Basti News: बस्ती, हिटी। जिले में सरदार पटेल स्मारक संस्थान के साधारण सभा व प्रबंध समिति की बैठक छत्रपति साहूजी महाराज सभागार में हुआ। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा व संचालन महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ने की।बैठक में अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से पटेल छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आधुनिक लाइब्रेरी संचालित होगी। महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद ने वार्षिक आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताया। बैठक में 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के लिए इं. विक्रम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन हुआ।

बैठक में अमित चौधरी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश निराला, बालकृष्ण चौधरी, रामनाथ चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: पटेल स्मारक संस्थान में संचालित होगी आधुनिक लाइब्रेरी