Basti News: भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला, आठ नामजद

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती, हिटी। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सिकटा गांव में सहन की जमीन

Basti News: भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला, आठ नामजद

Basti News: बस्ती, हिटी। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सिकटा गांव में सहन की जमीन पर कब्जेदारी को मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि मारपीट में एक व्यक्ति के हाथ की हड्डी टूट गई और घर में घुस कर महिला के साथ अश्लील हरकत की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट

इसी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही विपक्षी, गत आठ अक्तूबर को उनकी सहन की जमीन पर जबरन कब्जा करने की नियत से नींव खोदकर ईंट की चिनाई कर रहे थे। जब प्रार्थिनी व उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आग-बबूला हो गए और लाठी-डंडा, सब्बल से लैस होकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने परिवार के व्यक्ति के सिर पर सब्बल से प्रहार किया। उसने बचाव में हाथ आगे किया तो सब्बल हाथ में लगा, जिससे हाथ की हड्डी टूट गई।

महिला से अभद्रता का आरोप, आठ पर मुकदमा

आरोप है कि इसके बाद आरोपी घर में घुस गए और जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके बाल पकड़ लिए और उसे जबरन कमरे में खींच ले गए। वहां उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी वाल्टरगंज ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित राजमणि, शिव प्रसाद, अखिलेश, शैलेश, अक्षय कुमार समेत आठ लोगों के सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦घटना किस गांव में हुई?−
घटना बस्ती जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सिकटा गांव में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला, आठ नामजद