Basti News: कबीर आश्रम में स्वीकृत है 60 लाख की परियोजना

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती के पयर्टन अधिकारी बस्ती विकास कुमार ने एसडीएम सदर से संतकबीर आश्रम के भूमि संबंधी आख्या मांगी है। पर्यटन विभाग ने आश्रम के विकास के लिए 60.66 लाख की स्वीकृति दी है। आश्रम की भूमि के स्वामित्व की स्पष्टता आवश्यक है ताकि पर्यटन विकास किया जा सके।

Basti News: कबीर आश्रम में स्वीकृत है 60 लाख की परियोजना

Basti News: बस्ती। पयर्टन अधिकारी बस्ती विकास कुमार ने एसडीएम सदर को लिखे पत्र में मूड़घाट स्थित संतकबीर आश्रम के भूमि संबंधी आख्या मांगा है। पयर्टन अधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग ने राज्य सेक्टर में स्वीकृत परियोजना के तहत जनपद बस्ती मुख्यालय स्थित श्रीकबीर आश्रम मूड़घाट के विकास के लिए 60.66 लाख की स्वीकृति दी है। इस संबंध में अगवत कराना है कि आश्रम स्थल की भूमि गाटा संख्या 238/91 व 238/92 के स्वामित्व के संबंध में सुस्पष्ट आख्या उपलब्ध करा दें। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में तहसीलदार बस्ती सदर ने 26 जून को दी आख्या से भूमि का स्वामित्व वास्तविक तौर पर मठ या किसी व्यक्ति विशेष का है, यह स्पष्ट नहीं है।

ऐसे में जमीन के स्वामित्व का स्पष्ट उल्लेख करते हुए जानकारी उपलब्ध करा दें, जिससे मठ का पर्यटन विकास किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsBasti News: कबीर आश्रम में स्वीकृत है 60 लाख की परियोजना