Basti News: चोरी व धमकी के आरोप में बहू समेत तीन पर केस

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती के कबरा गांव में घर का ताला तोड़कर चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रामनरेश ने अपनी बहू सुमन, उसके भाई अनुज और जीजा दीपक पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच एसआई अशोक कुमार यादव को सौंपी है।

Basti News: चोरी व धमकी के आरोप में बहू समेत तीन पर केस

Basti News: बस्ती। मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के कबरा में घर का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कबरा निवासी रामनरेश ने तहरीर में बताया कि गत 21 अप्रैल को उनकी बहू सुमन, अपने भाई अनुज प्रजापति व जीजा दीपक प्रजापति के साथ उनके पैतृक मकान ग्राम कबरा पर आई। आरोप है कि उनकी गैर मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी के जेवरात हसुली, हवेली, 21 सिक्के, 12 छल्ले, 1 जोड़ी कड़ा कुल वजन लगभग तीन किलो, नकदी, कपड़े व बर्तन सहित कीमती सामान चोरी कर ले गई।

आरोप है कि बहू के भाई अनुज ने फोन पर मैसेज कर धमकी दी कि अगर गांव कबरा में आए तो कब्र खुदवा दूंगा। तीनों मिलकर उनके बेटे की हत्या करना चाहते हैं।न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर आदेश मुंडेरवा पुलिस को दिया। एसओ मुंडेरवा विश्वमोहन राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुमन के अलावा अनुज प्रजापति और दीपक प्रजापति निवासी बलुआ थाना लालगंज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई अशोक कुमार यादव को सौंपी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: चोरी व धमकी के आरोप में बहू समेत तीन पर केस