Basti News: क्रिकेट अंडर-12 ट्राई सीरीज में बस्ती चैंपियंस की जीत
Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के खैर क्रिकेट ग्राउंड पर अंडर-12 ग्रुप ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला बस्ती चैंपियंस और खैर क्रिकेट-11 के बीच खेला गया। बस्ती चैंपियंस ने तीन विकेट से जीत हासिल की। खैर टीम 43 रन पर ऑलआउट हुई। संस्कार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के खैर क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को अंडर-12 ग्रुप ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला बस्ती चैंपियंस और खैर क्रिकेट-11 बस्ती के बीच खेला गया। 25 ओवर के निर्धारित मुकाबले में बस्ती चैंपियंस ने खैर क्रिकेट-11 को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता में टॉस जीतकर खैर क्रिकेट-11 ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 18.4 ओवर में महज 43 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खैर क्रिकेट-11 की ओर से लेख ने नौ, अनुराग चौधरी ने आठ, जैद ने तीन और पीयूष ने सात रन बनाए। बस्ती चैंपियंस की ओर से संस्कार ने तीन विकेट लिए, जबकि ऋतिक, रियांश मोदी व रुद्रपाल सूर्यवंशी ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती चैंपियंस की टीम ने 15.3 ओवर में सात विकेट खोकर 44 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से रुद्रपाल ने 16, ऐश्वर्या पांडे ने आठ और संस्कार ने सात रन का योगदान दिया। खैर क्रिकेट-11 की ओर से अंकित चौधरी ने चार, अंश ने दो और अभिज्ञय नारायण ने एक विकेट हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में गेंदबाजी व ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए संस्कार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

