Basti News: मारपीट कर धमकाया, तोड़ दी मोबाइल, तीन पर केस

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती, हिटी। कलवारी थानाक्षेत्र के वैष्णवपुर में मारपीट और धमकी का मामला सामने

Basti News: मारपीट कर धमकाया, तोड़ दी मोबाइल, तीन पर केस

Basti News: बस्ती, हिटी। कलवारी थानाक्षेत्र के वैष्णवपुर में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी गांव की रहने वाली शर्मिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पिछले नौ अक्तूबर की रात करीब 12 बजे गांव के ही तीन लोग उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। आरोपी मनीष यादव, गुड्डू यादव और विनोद यादव ने एकराय होकर उसे पटक-पटक कर लात-घूसों से मारा-पीटा। जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जांच एसआई राजकुमार गुप्ता को सौंपी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: मारपीट कर धमकाया, तोड़ दी मोबाइल, तीन पर केस