पीसीएस परीक्षा : बस्ती के मेधावियों का जलवा, कोई एसडीएम तो किसी को मिली असिस्टेंट कमिश्नर की कुर्सी

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती जिले के मेधावियों ने पीसीएस परीक्षा में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। अनामिका मिश्रा, विकास कुमार राव, कुमारी स्तुति पांडेय और निधि अग्रवाल जैसे प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने एसडीएम, असिस्टेंट कमिश्नर और नायब तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलता प्राप्त की है। उनके प्रयासों से परिवार में खुशी का माहौल है।

पीसीएस परीक्षा : बस्ती के मेधावियों का जलवा, कोई एसडीएम तो किसी को मिली असिस्टेंट कमिश्नर की कुर्सी

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले की मेधावियों ने पीसीएस परीक्षा में अपना जलवा बिखेरा है। जनपद की बहू-बेटी से लेकर युवाओं ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित कर एसडीएम, असिस्टेंट कमिश्नर, खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार समेत अन्य पदों पर कब्जा जमाया है। जिले के विक्रमजोत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कवलपुर की सहायक अध्यापिका अनामिका मिश्रा का चयन एसडीएम पद के लिए हुआ है। रुधौली के रहने वाले विकास कुमार राव का सलेक्शन असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। लालगंज के ताड़ीजोत निवासी रिटायर अध्यापक दिनेश कुमार पांडेय की पुत्री कुमारी स्तुति पांडेय का चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है।

वर्तमान समय में वह ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थी। स्तुति के दो भाई हैं। वर्तमान समय में बड़ा भाई बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और छोटा भाई लोको पायलट पद पर चयनित हो चुका है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के केवाड़ी मुस्तहकम गांव निवासी डॉ. सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल की पत्नी निधि ने चौथे प्रयास में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार पद हासिल किया है। डॉ. सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल लखनऊ मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। उनकी पत्नी निधि ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा कानपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से बीटेक की पढ़ाई पूरी की और पीसीएस की तैयारी में जुट गईं। लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत के बाद निधि ने चौथे प्रयास में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार पद प्राप्त किया। निधि की सफलता पर पूरे परिवार में जश्न का माहौल हैविकास खंड गौर के सरदहा शुक्ल निवासी व सेवानिवृत्त दरोगा राम नारायण के बड़े बेटे रामकुमार का चयन असिस्टेंट कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स के पद पर हुआ। रामकुमार ने हाई स्कूल की परीक्षा 2009 नवल्स एकेडमी गोरखपुर, इंटरमीडिएट 2011 कोटा राजस्थान व स्नातक गुवाहाटी असम आईआईटी से बीटेक किया। इसके बाद वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे। 2024 पीसीएस को क्रैक कर असिस्टेंट कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स में 182 रैंक प्राप्त की। उनके चयन से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी तरह हर्रैया थानाक्षेत्र के देवरी निवासी शिव सहाय शुक्ला की पुत्री रीतिका शुक्ला का चयन असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर पद पर हुआ है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खजुही उर्फ बांसगांव निवासी नरेंद्र कुमार राव का सलेक्शन सेल टैक्स ऑफिसर पद पर हुआ है। वहीं विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत मझौआ खजुरी के सत्य प्रकाश का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।