Basti News: लोहे की चौखट से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर पश्चिम टोला में 23 वर्षीय रमेश का शव गुरुवार सुबह एक नवनिर्मित मकान में लोहे की चौखट से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, वह रात में घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Basti News: लोहे की चौखट से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी

Basti News: बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र स्थित गनेशपुर पश्चिम टोला निवासी एक युवक का शव नव निर्मित मकान में लगी लोहे की चौखट से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गनेशपुर पश्चिम टोला निवासी रामकिशोर का पुत्र रमेश (23) चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक भाई की मौत पहले ही हो चुकी है। रमेश मेहनत-मजदूरी करता था। गनेशपुर पश्चिम टोला निवासी सुरेश ने थाने पर पहुंचकर सूचना दी कि उनका छोटा भाई रमेश नशे का आदती था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शाम घर पर शराब पीकर पहुंचा तो परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगा दी।

थोड़ी देर बाद वह घर से निकल गया। पूरी रात घर नहीं लौटा।गुरुवार की सुबह रमेश की तलाश की जा रही थी। तकरीबन नौ बजे घर से थोड़ी दूरी पर नवनिर्मित मकान पर उसका शव लोहे की चौखट से लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा था। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: लोहे की चौखट से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी