बस्ती के लाल ने खो-खो खेल नेपाल में हासिल किया गोल्ड मेडल

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती जिले के खतमसराय गांव के खो-खो खिलाड़ी आयुष्य मौर्य ने इंडो-नेपाल इनविटेशन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता नेपाल के पोखरा स्टेडियम में हुई। आयुष ने अपनी मेहनत और स्वामी विवेकानंद बाल शिक्षा निकेतन के प्रशिक्षण को इसका श्रेय दिया।

बस्ती के लाल ने खो-खो खेल नेपाल में हासिल किया गोल्ड मेडल

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विक्रमजोत क्षेत्र के खतमसराय गांव निवासी खो-खो खिलाड़ी आयुष्य मौर्य को स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंडो-नेपाल इनविटेशन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता नेपाल देश के पोखरा स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिसमें बस्ती जिले से खो-खो की राष्ट्रीय टीम इंडिया में चयनित अंडर-19 खो-खो के खिलाड़ी आयुष मौर्य ग्राम खतमसराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता से लौटकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

आयुष ने इसका श्रेय मेहनत और क्षेत्र के विद्यालय स्वामी विवेकानंद बाल शिक्षा निकेतन फूलडीह को दिया। जहां से इन्हें प्रारंभिक शिक्षा के दौरान खो-खो का प्रशिक्षण दिया गया था। विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण सिंह व अन्य लोगों ने आयुष को सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।