आयुष के 36 अस्पतालों में लिखी जा रही बाहर की दवा

Feb 18, 2026 10:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती में आयुष के 36 अस्पतालों में बाहर की दवा लिखी जा रही है। सितंबर 2024 के बाद से दवा की आपूर्ति बंद है। डॉ. जगदीश यादव ने बताया कि कुछ दवाएं मिली हैं और जल्द ही समस्या हल हो जाएगी। जिले में विभिन्न बेड के अस्पताल और क्लीनिक संचालित हैं।

आयुष के 36 अस्पतालों में लिखी जा रही बाहर की दवा

बस्ती, निज संवाददाता। आयुष के 36 अस्पतालों में बाहर की दवा लिखी जा रही है। सितंबर 2024 के बाद से इन अस्पतालों के लिए दवा की आपूर्ति नहीं हुई है। आयुष के इन अस्पतालों में 50 बेड का अस्पताल से लेकर क्लीनिक तक शामिल है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने बताया कि दवा की आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 50 बेड के लिए कुछ दवाएं मिली हैं। जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी। आयुष विभाग की ओर से जिले में 15 बेड का दो अस्पताल, चार बेड का 28 अस्पताल जबकि पांच क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है।

एक 50 बेड का अस्पताल भी संचालित है। इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे आयुर्वेदिक, यूनानी व होम्योपैथिक का इलाज किया जाता है। 50 बेड के अस्पताल को संचालन के समय से ही दवा नहीं मिली थी। पिछले दिनों केवल वहां के लिए मात्र 62 पेटी दवा मिली थी। जिसमें तीन आयुर्वेदिक व चार यूनानी दवाएं थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।