Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsAyodhya Karthik Purnima Heavy Vehicle Traffic Halted for 35 Hours
हाईवे पर अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन लागू

हाईवे पर अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन लागू

संक्षेप: Basti News - अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 35 घंटे तक भारी वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। यह व्यवस्था 4 नवंबर से प्रभावी होगी और भीड़ के दबाव के आधार पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

Wed, 5 Nov 2025 01:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर भारी वाहनों के आवागमन पर 35 घंटे तक रोक रहेगी। भीड़ का दबाव बरकरार रहने पर इसे और बढ़ाया जा सकता है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि गत चार नवंबर की दोपहर 12 बजे से पांच नवंबर को रात 11 बजे तक डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी। मंगलवार को फुटहिया, हर्रैया, छावनी और घघौवा समेत विभिन्न स्थानों से बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों के अयोध्या के तरफ आवागमन पर रोक लगा दी गई। वाहनों को निर्धारित मार्गों पर डायवर्ट किया गया। इस दौरान भारी वाहनों को छोड़ अन्य वाहनों के आवागमन पर छूट रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस प्रशासन स्तर से डायवर्जन रूट का निर्धारण कर दिया गया है। इसके अनुसार जनपद गोरखपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुशीनगर, देवरिया एवं बिहार से आने वाले वाहन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे। गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहन जिनको लखनऊ की तरफ जाना है, वे दुर्गा मन्दिर मगहर से घघसरा-नन्दौर होते हुए बांसी-उतरौला-गोण्डा-बाराबंकी के रास्ते रवाना होंगे। गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहन जो अम्बेडकरनगर बाया लखनऊ जाना चाहते है, वे बिड़हरघाट, धनघटा होते हुए अम्बेडकरनगर से आगे जाएंगे। संतकबीरनगर से आने वाले वाहनों को टेमा रहमत से सेमरियावा होते हुए बांसी होकर के लिए रवाना होंगे। संतकबीरनगर से आने वाले वाहनों को गौरा चौराहा, रुधौली, बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, गोण्डा, बाराबंकी होते हुए लखनऊ की तरफ जाएंगे। डुमरियागंज की तरफ से आने वाले वाहनों को बस्ती जनपद में चैनपुरवा, पॉलीटेक्निक से संतकबीरनगर होते हुए आगे भेजा जाएगा। जनपद बस्ती से आने वाले सभी वाहन लोलपुर से कटरा लकड़मंडी, गोण्डा, बाराबंकी होते हुए आगे जाएंगे।