Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsAyodhya 84-Kosi Parikrama Path Highway Construction Progresses Boosts Tourism and Religious Significance
बस्ती में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को फोरलेन बनाने काम शुरू

बस्ती में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को फोरलेन बनाने काम शुरू

संक्षेप:

Basti News - बस्ती जिले में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को हाईवे में बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। यह 254 किलोमीटर लंबा मार्ग बस्ती, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा जिलों से गुजरेगा। निर्माण कार्य में तेजी आई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का पर्यटन बढ़ेगा।

Dec 09, 2025 12:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। अयोध्या की सनातन परंपरा से जुड़ी विश्व प्रसिद्ध 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को हाईवे बनाने का कार्य अब जिले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह 254 किलोमीटर लंबा परिक्रमा पथ बस्ती, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा जिलों से होकर गुजरेगा। बस्ती जिले में करीब 35 किमी हिस्से का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। छावनी क्षेत्र के रामगढ़ खास ग्राम पंचायत अंतर्गत फत्तेपुर मजरे में एक बड़े ओवरब्रिज के लिए पिछले तीन दिनों से पायलिंग का काम जोरों पर है। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के अनुसार, परिक्रमा मार्ग को निर्बाध बनाने के लिए स्थानीय अमारी बाजार मार्ग को कुछ स्थानों पर डायवर्ट किया जाएगा और वहां अंडरपास बनाए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की रुकावट नहीं होगी। हर्रैया तहसील के फत्तेपुर गांव में मुआवजा वितरित हो चुके किसानों की जमीन का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। चिह्नित मैप के अनुसार यहां भी फोरलेन मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। ओवरब्रिज के लिए भारी मशीनों से पायलिंग का काम दिन-रात चल रहा है। सनातन काल से चली आ रही यह परिक्रमा बस्ती जिले के प्रसिद्ध मखौड़ाधाम से प्रारंभ होती है। परिक्रमा मार्ग के हाईवे बनने से लाखों श्रद्धालुओं को सुगमता होगी और क्षेत्र का पर्यटन व धार्मिक महत्व और बढ़ेगा। रामगढ़ खास गांव में किसानों को मुआवजा मिल चुका है, लेकिन अमोढ़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में जमीन की कीमत को लेकर असंतोष के चलते कुछ किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। प्रशासन इस मामले को जल्द सुलझाने का दावा कर रहा है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि तय समयसीमा में पूरे मार्ग को फोरलेन बनाकर श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह परियोजना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगी।