Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsAwareness Campaign Against Theft Rumors Launched in Basti District
घटनाओं से घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत

घटनाओं से घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत

संक्षेप:

Basti News - बस्ती जिले में मंगलवार को चोरी की अफवाहों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की सलाह दी। चौपाल में ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन किया गया और...

Sep 17, 2025 03:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती/ टिनिच, हिन्दुस्तान संवाद। जिलेभर में मंगलवार को चोरी की अफवाहों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। गौर थानाक्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी के बगलवा चौराहे पर चौपाल लगाकर लोगो को जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव व चौकी प्रभारी हरिराय ने चौपाल में कहा कि इन दिनों क्षेत्र में हो रही घटनाओ से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सतर्क रहें और अफवाहों से बचें। यदि कहीं मन्दबुद्धि या पागल दिखे तो उसे मारेपीटे नहीं। पुलिस को सूचित करें। हो सके तो उसे पानी या खाना खिलाएं। पुलिस दस मिनट में आपके सहयोग के लिए पहुंच जाएगी। इस दौरान बाबू लाल, आनन्द मिश्र, शिव सहाय मौर्य ने हो रही घटनाओं से निपटने के तरीकों की जानकारी के बारे में पूछा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रधान प्रतिनिधि चन्द्र शेखर चौधरी से चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा गया। --- चौपाल में ग्राम सुरक्षा समिति का किया गठन विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र में मंगलवार को चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्राम सुरक्षा समितियों का पुनर्गठन पर चर्चा की गई। खतमसराय गांव में लगी चौपाल में थानेदार जनार्दन प्रसाद व चौकी इंचार्ज शशिशेखर सिंह ने ग्राम सुरक्षा समिति का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गांवों में स्थानीय वरिष्ठजनों व जागरूक युवाओं को संगठित करके ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया जा रहा है। चोरी की घटनाओं एवं उससे ज्यादा फैले अफवाह पर लगाम लगाने के तरीके बताए। हेड कांस्टेबल विक्रांत यादव, सिपाही अखिलेश सिंह, राधेश्याम और चंदन कुमार मौजूद रहे। --- चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर हो कार्रवाई भानपुर। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर मे बैठक की। बैठक के माध्यम से भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम हिमांशु कुमार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। बैठक में भाकियू नेता श्याम नारायन सिंह ने गांवों में चोरो के आने की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होने पुलिस की ओर से गांवों में भम्रण कर ग्रामीणों को जागरूक करने पर भी चर्चा की। इस दौरान बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर बरसात से जर्जर हुई सड़क को ठीक कराने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। ---