ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीनौ साल से गैरहाजिर चल रही सहायक अध्यापिका बर्खास्त

नौ साल से गैरहाजिर चल रही सहायक अध्यापिका बर्खास्त

बस्ती, निज संवाददाता। नौ साल से गैरहाजिर चल रहीं सहायक अध्यापिका को बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बर्खास्त कर दिया है। बीएसए ने बताया कि जिले के...

नौ साल से गैरहाजिर चल रही सहायक अध्यापिका बर्खास्त
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीFri, 02 Jun 2023 02:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती, निज संवाददाता। नौ साल से गैरहाजिर चल रहीं सहायक अध्यापिका को बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बर्खास्त कर दिया है। बीएसए ने बताया कि जिले के बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कबरा में नियुक्त सहायक अध्यापिका प्रतिभा सिंह के लंबे समय से अनुपस्थित की जानकारी होने के बाद प्रकरण में उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। लेकिन बचाव में कोई साक्ष्य या जवाब प्रस्तुत नहीं किया। लिहाजा अनुपस्थिति तिथि से उनकी सेवा को शून्य करते हुए सेवा समाप्त कर दी गई।

बीएसए कार्यालय के अनुसार 2005 में बतौर सहायक अध्यापिका प्रतिभा सिंह की नियुक्ति हुई थी। बस्ती जनपद के ओड़वारा क्षेत्र की रहने वालीं प्रतिभा सिंह ने 3 सितंबर 2012 को कुशीनगर जनपद से अंतरजनपदीय स्थानांतरण के फलस्वरूप बस्ती जनपद में बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। 25 अगस्त 2013 से लगातार 9 वर्ष से अधिक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही थीं। इसकी जानकारी विभाग को तब हुई जब अगस्त 2022 में शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने उन्हें फिर से ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

इसके बाद इस पूरे प्रकरण में बीएसए स्तर से जांच बैठा दी गई। अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करने के साथ ही शिक्षिका को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का कई अवसर भी प्रदान किया गया,लेकिन अपने बचाव पक्ष में कोई भी उत्तर या साक्ष्य उन्होंने प्रस्तुत नहीं किया गया। बीएसए के अनुसार शासनादेश में वर्णित व्यवस्था के अनुसार पांच वर्ष से ज्यादा लगातार अनुपस्थित रहने पर सेवा समाप्त करने का आदेश है। इसके अनुपालन में शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें