Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsAssault Cases Registered in Basti Multiple Incidents of Violence Reported
कई स्थानों पर मामूली विवाद में मारपीट, केस दर्ज

कई स्थानों पर मामूली विवाद में मारपीट, केस दर्ज

संक्षेप:

Basti News - बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। तुरकहिया निवासी

Jan 17, 2026 12:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। तुरकहिया निवासी सीमा देवी का आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए गुरुवार को मारापीटा। साथ ही उनकी बाइक और चश्मा भी तोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी मोहल्ले के रहने वाले आरोपी ईशान, समीर, रोहन और मानसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, लालगंज पुलिस ने कैथौरा गांव में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। गांव की शशिलता पत्नी यशोदानंद पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि गत 10 जनवरी को विपक्षी उनके घर के सामने पोल लगवा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि यह देख उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो मारने-पीटने लगे। बचने के लिए घर में भागे तो अंदर घुसकर मारापीटा और अपशब्द कहा। बीच-बचाव में आए लोगों को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के घश्याम, राघवेन्द्र और कौशलेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुरानी बस्ती पुलिस ने टोटी में ताला लगाने की बात को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। नई बाजार निवासी चन्दा देवी का आरोप है कि उनके जेठ के बेटे ने टोटी में ताला लगाने की बात को लेकर मारपीट कर अपशब्द कहा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।