शोभायात्रा के शुरू हुआ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव

Mar 15, 2026 01:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - आर्य समाज गांधीनगर के 107वें वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। भजनोपदेशक मुकेश शास्त्री और सत्येंद्र वर्मा ने भजनों के माध्यम से वेद की ओर लौटने का संदेश दिया। हरिहर मुनि ने समाज में आडंबर की चर्चा करते हुए आर्य समाज की भूमिका पर जोर दिया। यह कार्यक्रम 17 मार्च तक चलेगा।

शोभायात्रा के शुरू हुआ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव

बस्ती, निज संवाददाता। आर्य समाज गांधीनगर के 107वें वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रथ पर सवार देश के भजनोपदेशक मुकेश शास्त्री और सत्येंद्र वर्मा ने अपने भजनों से लोगों को देवयज्ञ की महिमा बताते हुए आमजन से वेद की ओर लौटने का नारा दिया। उपदेशक हरिहर मुनि ने कहा कि आज समाज आडंबर में डूबा हुआ है सिर्फ आर्य समाज ही लोगों को सही रास्ते पर ला सकता है। शोभायात्रा रौता चौराहे से होते हुए गांधीनगर आर्य समाज पर संपन्न हुई। वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम 17 मार्च तक चलेगा जिसमें आचार्य योगेश भारद्वाज एवं पंडित रविंद्र आर्य भी भाग ले रहे हैं।

इस दौरान देवव्रत, घनश्याम सिंह, सुभाष आर्य, प्रधान बृजकिशोर आर्य, मुरलीधर भारती, गरुड़ध्वज पांडेय, मीना आर्य, आलोक, अर्जुन वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, कलावती आर्य, उपेंद्र शर्मा, कृष्ण गोपाल, राधेश्याम आर्य, आशा श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह, मुकेश शास्त्री, मनोज कुमार, वेद बाबू, किरनबाला श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।