11 अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती मंडल बस्ती में कम्प्यूटर टाइपिंग, आशुलिपि, सामान्य ज्ञान,...
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती मंडल बस्ती में कम्प्यूटर टाइपिंग, आशुलिपि, सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, प्रा. गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एवं एकाउंटेंसी का एक वर्षीय कार्यालय प्रबंधन के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन्टरमीडिएट उत्तीर्ण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी 11 अप्रैल तक आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करा सकते हैं। यह जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन बस्ती मंडल बस्ती मणि मोहन ओझा ने दी। बताया कि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग हेतु नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। साक्षात्कार 12 अप्रैल को कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगा।
---