Basti News: रंजीत चौराहे पर अतिक्रमण के विरूद्ध नपा ने चलाया

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती में अतिक्रमण की समस्या गंभीर हो रही है। नगर पालिका ने रंजीत चौराहे पर अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया। ईओ अंगद गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी का उपयोग किया और स्थानीय लोगों को चेतावनी दी कि पुनः अतिक्रमण न करें। अभियान जारी रहेगा।

Basti News: रंजीत चौराहे पर अतिक्रमण के विरूद्ध नपा ने चलाया

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर में प्रमुख चौराहों से लेकर वार्डों में अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। मार्गों पर अतिक्रमण के शहर की सुदंरता प्रभावित हो रही है। नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार को रंजीत चौराहे पर अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। ईओ अंगद गुप्ता की अगुवाई में जेसीबी और ट्राली के साथ टीम पहुंची। टीम ने सड़क की पटरियों पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया। पटरियों पर रखे अवैध अतिक्रमण को जब्त करने के साथ ही सड़क पुन: अतिक्रमण नहीं करने की चेतवानी दी।

नगर पालिका की टीम रंजीत चौराहे पर सोमवार को अवैध अतिक्रमण को हटाया। टीम के कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोग अपना सामान हटाते दिखे। टीम रंजीत चौराहा होते हुए दरिया खां मोहल्ले में पहुंची। टीम ने वार्डों में नालियों पर स्थानीय लोगों की ओर से किए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। नपा की कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। वार्डों में पोल व स्ट्रीट लाइट पर अवैध पोस्टर बैनर को जब्त किया गया। टीम ने नाले पर अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई के लिए चेताया। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण से सुंदरता प्रभावित हो रही है। अतिक्रमण को लेकर अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान निर्माण मेट विक्रम सिंह, जेई निर्माण अर्पित निगम सहित सफाई नायकों की टीम उपस्थित रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: रंजीत चौराहे पर अतिक्रमण के विरूद्ध नपा ने चलाया