Basti News: गन्ना समिति विक्रमजोत ने पास किया 70 लाख का वार्षिक बजट

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती के विक्रमजोत सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई। इसमें 70 लाख का बजट स्वीकृत किया गया और गन्ना उतारी पर वसूली के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। किसानों को उचित दाम पर खाद और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई गई।

Basti News: गन्ना समिति विक्रमजोत ने पास किया 70 लाख का वार्षिक बजट

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत के वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक एक मैरिज हाल में हुई। समिति के चेयरमैन इं. सिद्धांत सिंह ने फीता काट कर बैठक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। बैठक में डेलीगेट और सामान्य निकाय के संचालन सदस्यों सहित काफी संख्या में किसान शामिल हुए। वार्षिक सामान्य निकाय की शुरूआत पिछली बैठक की कार्रवाई, गन्ना आयुक्त के पत्र पर विचार, अनूपूरक बजट वित्तीय पर चर्चा हुई। बैठक में वर्तमान सत्र के लिए 70 लाख का बजट की स्वीकृत किया गया। इसमें समिति भवन की मरम्मत एवं रखरखाव, समिति के पीछे खाली जमीन पर अतिक्रमण हटा कर बाउंड्री वॉल तथा किसान भवन का निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।

एजीएम में क्रय केंद्रों पर गन्ना उतराई और कटौती का मुद्दा छाया रहा। गन्ना उतराई के नाम पर एक सौ से दो सौ तक प्रति ट्राली की वसूली के खिलाफ गन्ना किसानों के नाराजगी जताया। समिति के अध्यक्ष ने चीनी मिलों के अधिकारियों को सचेत करते हुए गन्ना उतराई और डाउन ग्रेडिंग प्रणाली के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।समिति के अध्यक्ष सिद्धांत सिंह ने बताया कि एजीएम में वर्तमान वित्तीय वर्ष के अनूपूरक बजट में विक्रमजोत में आई हेल्थ कैम्प पर तीन लाख, कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी अनुदान के लिए चार लाख का बजट आवंटित किया गया। समिति के शंकरपुर में खाद गोदाम खोला गया है, जहां पर सभी गन्ना किसानों को उचित मूल्य पर डीबीटी के माध्यम से कृषि दवाएं व खाद मिलेगी। चेयरमैन ने गन्ना उतराई के खिलाफ चीनी मिलों पर एफआईआर कराने, कांटा बाबू को उसके स्थानीय क्षेत्र में तैनाती रोकने, उजैनी, पिठियामाफी और जैतापुर में क्रय केन्द्र खोलने, धेनुगांव के ट्रांसपोर्टर बदलने का प्रस्ताव पारित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: गन्ना समिति विक्रमजोत ने पास किया 70 लाख का वार्षिक बजट