Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsAlok Kumar Urges Quick Rice Purchase in Sant Kabir Nagar Amidst Low Progress
धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

संक्षेप:

Basti News - संतकबीरनगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों से धान की खरीद में तेजी लाएं। वर्तमान में 40 हजार एमटी के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 4686.79 एमटी धान की खरीद हुई है।

Dec 12, 2025 11:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि धान खरीद से जुड़े अधिकारियों से कहा कि खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी किसानों से धान की खरीद करें। खरीद की गति को तेज करें। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 40 हजार एमटी के सापेक्ष नौ दिसम्बर 2025 तक कुल खरीद 4686.79 एमटी धान की खरीद 995 किसानों से हुई है। जो लक्ष्य का 11.71 प्रतिशत है। जनपद में कुल धान खरीद 4688.79 एमटी के सापेक्ष 1825.46 एमटी धान मिलरों को दिया जा चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि जनपद में 4528 किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है, जिसमें से 3073 किसानों का सत्यापन हुआ है, शेष 1189 किसानों का सत्यापन लम्बित है। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को क्रय केन्द्रों पर निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को टोकन रजिस्टर में किसान का नाम, मोबाइल नम्बर, धान बिक्रय की अनुमानित मात्रा, पंजीकरण संख्या एवं खरीद की सम्भावित तिथि, किसान द्वारा धान विक्रय तिथि एवं बेची गई वास्तविक मात्रा को अवश्य अंकित करने का निर्देश दिया। सहायक आयुक्त व सहायक निबन्धक (सहकारिता) एवं जिला प्रबन्धक पीसीएफ को कम खरीद करने पर नाराजगी व्यक्त की। खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को क्रय केन्द्रों पर सभी उपकरण एवं अभिलेख व्यवस्थित रूप से रखने का निर्देश दिया गया। सभी केन्द्र प्रभारियों को क्रय केन्द्रों पर लेबर रजिस्टर बनाने एवं उसमें लेबर का नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर अंकित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारी, बन्दोबस्त अधिकारी एवं तहसीलदार को धान विक्रय करने के लिए पंजीकृत किसानों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। यदि किसी केन्द्र पर फर्जी खरीद की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।