Basti News: सोनहा थानाक्षेत्र में घर में सो रही किशोरी के साथ छेड़खानी
Basti News: बस्ती के सोनहा थानाक्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी प्रेम कुमार ने रात के समय किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त अब पुलिस हिरासत में है।

Basti News: बस्ती। जिले के सोनहा थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोप है कि घर में सो रही किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले आरोपी ने अश्लील हरकत की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि बीते 10 जुलाई की रात अपनी बेटी के साथ सो रही थी। आरोप है कि तभी गांव का रहने वाला आरोपी प्रेमकुमार चौधरी, वहां पहुंच गया।
वह गलत नीयत से बेटी को पैर खींचने लगा और उसके साथ छेड़खानी की। बेटी के शोर मचाने पर उनकी नींद भी खुल गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पाकर सोनहा पुलिस गांव में पहुंची और छानबीन कर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी प्रेम कुमार चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका 170 बीएनएसएस में चालान कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


