कॉलेज की छात्राओं से अनुचर ने की छेड़खानी, जांच करेगी कमेटी

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

कप्तानगंज क्षेत्र के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में अनुचर पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। तीन छात्राओं ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। छात्राओं ने कहा कि अनुचर उन्हें डराता है और अश्लील बातें करता है।

कॉलेज की छात्राओं से अनुचर ने की छेड़खानी, जांच करेगी कमेटी

बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज क्षेत्र के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के अनुचर पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने व अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत कॉलेज की तीन छात्राओं ने डीएम से की। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जांच समिति के आधार पर अनुचर के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। डीएम को दिए शिकायती-पत्र में तीन छात्राओं ने कहा कि वे कप्तानगंज क्षेत्र के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। हम छात्राएं प्रतिदिन पढ़ने आती हैं। कॉलेज के चपरासी की कभी दिन में तो कभी रात में ड्यूटी होती है।

वह हम तीनों व अन्य लड़कियों को छेड़ता रहता है। जब पानी पीने या बाथरूम के लिए जाते हैं तो वह पीछे-पीछे आता है, गंदे शब्दों का प्रयोग करता है। कभी शायरी लिखकर देता है। वह कहता है कि मेरे पास चार पहिया वाहन है। जो मेरी बात मानेगा, उसे मैं घुमाने के साथ रुपये भी दूंगा। मोबाइल नंबर देकर कहता है कि रात में बात करो तो नंबर बढ़वा दूंगा। हम लोग डरकर अपनी बात किसी को नहीं बता पाते हैं। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग पढ़ाई छोड़ देंगे। इस पर डीएम ने डीआईओएस और सीओ कलवारी को कार्रवाई के लिए कहा। डीआईओएस संजय सिंह ने जीजीआईसी की प्रधानाचार्या के अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम में प्रधानाचार्या बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्ण कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इंटर कॉलेज और एडीआईओएस को शामिल किया गया है। डीआईओएस ने जांच समिति को सात दिन में जांच पूरा कर आख्या देने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।