प्राविधिक सहायक व एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी
Basti News - बस्ती में उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने एडीओ एजी और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक को एग्रीस्टैक योजना के तहत प्रतिदिन 200 फार्मर रजिस्ट्री कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि फरवरी के अंत में समीक्षा में प्रगति खराब पाई गई, जिससे कार्य में रुचि की कमी का संकेत मिलता है।

बस्ती, निज संवाददाता। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने विकास खंड सदर, बहादुरपुर, साऊंघाट, दुबौलिया, रुधौली, कुदरहा और बनकटी के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक व एडीओ एजी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की बात कही है। एडीओ पंचायत को भेजे पत्र में कहा कि एग्रीस्टैक योजना के तहत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य होना है। यह शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन डीएम और सीडीओ स्तर से की जा रही है। डीडी एजी ने कहा कि सभी को पत्र, समीक्षा बैठक और प्रतिदिन हो रही गूगल मीट के माध्यम से निरन्तर प्रगति की जानकारी दी जा रही है।
फरवरी अंतिम सप्ताह में समीक्षा के दौरान सात ब्लॉकों की प्रगति खराब मिली। इससे यह प्रतीत होता है कि आप लोग इस महत्वपूर्ण राजकीय कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में निर्देशित किया जाता है कि प्रतिदिन कम से कम 200 फॉर्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य की प्रगति कम होने पर वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्ट दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



