आउटसोर्सिंग एजेंसी चयन में गड़बड़ी पर हो कार्रवाई

Apr 06, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने आयुक्त को ज्ञापन देकर फर्जी अभिलेखों के सहारे आउटसोर्सिंग कंपनी को काम देने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच में गड़बड़ी पाई गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पदाधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है।

आउटसोर्सिंग एजेंसी चयन में गड़बड़ी पर हो कार्रवाई

बस्ती। आयुक्त बस्ती को ज्ञापन देकर विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश पदाधिकारी महंत गिरजेश दास व अन्य ने फर्जी अभिलेखों के सहारे आउट सोर्सिंग कंपनी को काम देने के आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। यह मामला संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय बस्ती मंडल का है। मामले की जांच आयुक्त ने कराया था और प्रकरण में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की थी। आयुक्त को दिए ज्ञापन में कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से चयन मामले में गड़बड़ी हुई है। शिकायत पर जांच हुई तो प्रकरण सही पाया गया। आयुक्त ने निविदा निरस्त कर नियमानुसार दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था।

लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। अलबत्ता आरोपी एजेंसी को वेतन भुगतान का निर्देश दे दिया। ऐसे में इस प्रकरण को पुन: संज्ञान में लेकर दोषी दोषी फर्म, पटल सहायक और संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दें, जिससे भविष्य में कोई गड़बड़ी को रोका जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।