रात तेज डीजे बजाने वाले पर केस, साउंड बाक्स थाने उठा लाई पुलिस

Mar 09, 2026 10:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती शहर के कटरा बाईपास पर रात में तेज डीजे के खिलाफ कार्रवाई की गई। एपसी डॉ़ यशवीर सिंह के अभियान के तहत पुलिस ने रात 12.15 बजे तेज बज रहे डीजे को जब्त किया। दो स्पीकर, एक मशीन और एक हूटर पुलिस ने कब्जे में लिया। डीजे संचालक सुनील निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

रात तेज डीजे बजाने वाले पर केस, साउंड बाक्स थाने उठा लाई पुलिस

बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती शहर के कटरा बाईपास पर रात में तेज डीजे के तेज ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। एपसी डॉ़ यशवीर सिंह की ओर से ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कटरा बाईपास के पास रात्रि 12.15 बजे तेजी से बज रहे डीजे को कब्जे में लिया है। पुलिस ने दो स्पीकर, एक मशीन, एक हूटर को कब्जे में लिया। पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण अधिनियम से संबंधित अभियुक्त डीजे संचालक सुनील निषाद निवासी मूड़घाट के खिलाफ केस दर्ज किया है। बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद राजभर ,उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, हेड कास्टेबल शैलेश शर्मा, का़ राजू यादव शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।