Basti News: ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवारों की टक्कर, चार घायल
Basti News: महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बाइक सवारों ने फेरी लगाने वाले युवक से टक्कर मार दी। हादसे में तीन बाइक सवार और एक फेरी लगाने वाला युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मुंडेरवा पहुंचाया गया, फिर गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया।

Basti News: महादेवा। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के लहरी गांव के पास महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर शुक्रवार शाम ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवारों की फेरी लगाने वाले युवक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक और फेरी लगाने वाला युवक घायल हो गया। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी मुंडेरवा पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। लालगंज थानाक्षेत्र के खदरा निवासी अशद (22), अरमान (23) और वसीउल्लाह (25) शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक ही बाइक से महादेवा की ओर जा रहे थे। लहरी गांव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने फेरी लगा रहे बंगाल निवासी वसीदुल (42) पुत्र लतीफ से टकरा गई।
हादसे में चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को सीएचसी मुंडेरवा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


