कोर्ट के आदेश पर अमानत में खयानत का केस दर्ज
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाने के महुडर निवासी इन्द्रजीत का आरोप है कि डीडब्ल

बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाने के महुडर निवासी इन्द्रजीत का आरोप है कि डीडब्लूसी कम्पनी में पैसे को चार गुना करने और जमीन, फ्लैट, प्रापर्टी आदि के नाम पर उनसे पैसा मांगा गया। उन्होंने एक बैंक से तीन लाख 60 हजार रुपया और दूसरे बैंक से पांच लाख का लोन लिया। इसके अलावा उनके भाई ने 17 लाख का लोन लेकर इसमें दस लाख रुपया कम्पनी में लगा दिया। इसके अलावा अन्य खर्च के नाम पर उनसे करीब एक लाख 60 रुपया नकद लिया गया। इसके बाद भी काम नहीं होने पर पैसा मांगा तो अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी येतेन्द्र कुमार निवासी थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर, नियाज अहमद निवासी विकास नगर आलिया कॉलोनी लखनऊ और रुकमचन्द्र पाण्डेय निवासी दुधारा संतकबीरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं कलवारी पुलिस ने कार ठीक कराने के लिए दिया पैसा बिना काम किए हड़पने के आरोप में चंद्रमणि पांडेय निवासी सहराये की तहरीर पर एजाज और पंचम पता अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


