आज कोलकाता के भजन पर झूमेगा श्याम महोत्सव

Dec 22, 2025 12:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती, हिटी। श्री श्याम सेवा मंडल बस्ती की ओर से दो दिवसीय 46वां

आज कोलकाता के भजन पर झूमेगा श्याम महोत्सव

बस्ती, हिटी। श्री श्याम सेवा मंडल बस्ती की ओर से दो दिवसीय 46वां श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 22 दिसंबर से किया गया है। यह महोत्सव गौरीदत्त धर्मशाला गांधीनगर में होगा। जहां पर कोलकाता से आने वाले भजन कलाकार अपने भजनों से श्री श्याम प्रभु को रिझाएंगे और श्रद्धालु झूमेंगे। श्री श्याम प्रभु का दरबार सज गया है। जहां पर सोमवार को पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। रविवार को आयोजन समिति की बैठक हुई और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। श्री श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष विमल गोयल और सचिव राजेन्द्र मोदी ने बताया कि पहले दिन कोलकाता के शुभम व रूपम बंधु अपनी भजन प्रस्तुत करेंगे।

खाटू वाले श्याम प्रभु का सोमवार को अलौकिक श्रृंगार होगा। अखंड ज्योति जलाने के बाद भजन संध्या होगी। कोलकाता और दिल्ली से दरबार को सजाने के लिए फूल मंगाया गया है। पूरे परिसर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन कानपुर के अभिषेक शुक्ला व चौरीचौरा के सन्नी मद्देशिया अपने भजनों को प्रस्तुत करेंगे। दूसरे दिन भजन संध्या के साथ श्याम प्रभु को छप्पन भोग लगाया जाएगा। उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। तैयारी बैठक में अर्श अग्रवाल, दीपू मोदी, शशंका, अनुज मोदी, नितेश मोदी, श्याम मोदी, कन्हैया, प्रेम मोदी, प्रिंस, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti News46th Shri Shyam Mahotsav Begins in Basti - Bhajan Artists from Kolkata and Kanpur Perform
;;
;