Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti News21st Livestock Census to Include Chickens and Ducks Participation Required from Farmers
पशुधन के तहत मुर्गा, बतख की भी होगी गिनती
Basti News - भानपुर में पशुपालन विभाग द्वारा 21वीं पशुधन गणना की जा रही है, जिसमें मुर्गा, मुर्गी और बत्तखों की गणना भी की जाएगी। सभी पशुपालकों को गणनाकारों को अपने नाम और पशुओं की संख्या का विवरण देना होगा। यह...
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 29 Dec 2024 02:18 AM

भानपुर। पशुपालन विभाग की ओर से कराए जा रही 21वीं पशुधन गणना के तहत मुर्गा, मुर्गी और बत्तखों की भी गणना की जाएगी। पशु-पक्षियों सहित सभी प्रकार के पशुओं को पालने वाले लोगों को पशुपालन विभाग के गणनाकारों को अपना नाम सहित पशु-पक्षियों की संख्या का विस्तृत विवरण देना होगा। यह जानकारी देते हुए डिप्टी सीवीओ भानपुर डॉ. बलराम चौरसिया ने बताया कि पशुधन गणना केंद्र सरकार का राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें सभी प्रकार के पशुपालकों की ओर से पशुपालन विभाग के गणनाकारों का सहयोग किया जाना अपेक्षित है। डिप्टी सीवीओ ने बताया कि पशुधन गणना 28 फरवरी 2025 तक चलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।