सुलह के बाद भी युवक को दौड़ाकर पीटा, 20 पर केस
लालगंज पुलिस ने बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शीला देवी ने बताया कि 24 अप्रैल को उसके बेटे का विवाद हुआ था। समझौते के बाद भी विपक्षी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

बस्ती। लालगंज पुलिस ने बलवा, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें सात व्यक्ति नामजद व शेष अज्ञात हैं। मामले की विवेचना एसआई बृजमोहन सिंह कर रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर में शीला देवी पत्नी बैजनाथ निवासी सिकरा हकीम थाना मुण्डेरवा ने बताया कि गांव में मेरे बेटे से कुछ लोगों का 24 अप्रैल को विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों को बुलाया। आपसी बातचीत करते हुए समझौता करा दिया। आरोप है कि समझौते के चार दिन शीला देवी का बेटा अपने पिता को महसो बाजार में टिफिन पहुंचाने गया।
वहां से दशकोलवा पेट्रोल पंप पर तेल भराया और वहां से लौट रहा था। इसी दौरान विपक्षी समझौते को तोड़ते हुए रितांशु, अनिल, पंकज, गुलशन, अशोक, मीरा निवासी सिकरा हकीम ने अपने 10-15 साथियों के साथ मारपीट के लिए दौड़ा दिया। रास्ते में घेरकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी सात लोगों के खिलाफ नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


