Basti News: 18 संविदा स्टॉफ नर्स को जांच समिति ने किया तलब

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती। जिला अस्पताल बस्ती में तैनात 18 संविदा स्टॉफ नर्स को जांच समिति ने तलब

Basti News: 18 संविदा स्टॉफ नर्स को जांच समिति ने किया तलब

Basti News: बस्ती। जिला अस्पताल बस्ती में तैनात 18 संविदा स्टॉफ नर्स को जांच समिति ने तलब किया है। यहां पर कार्यरत संविदा स्टॉफ नर्स ने ड्यूटी करने के बाद भी मनमाने तरीके से मानदेय में कटौती का गंभीर आरोप लगाया है। संविदा कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती-पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर जांच के लिए गठित टीम के सदस्य डॉ. महेश सिंह ने 15 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल के एसआईसी कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है। संविदा स्टॉफ नर्स का कहना है कि नाइट ड्यूटी के दौरान उन लोगों के लिए हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने की व्यवस्था नहीं रहती है।

रविवार के दिन भी हाजिरी रजिस्टर कार्यालय में बंद रहता है। डे-ड्यूटी के समय जब वह हस्ताक्षर करने कार्यालय जाती हैं तो देखा जाता है कि उनके नाम के खाने में गैर हाजिर कर दिया जाता है। तमाम सफाई के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती, फिर उत्पीड़न का दौर शुरू हो जाता है। मनमाने तरीके से मानदेय में कटौती कर ली जाती है। कर्मियों का यह भी कहना है कि नाईट ड्यूटी के दौरान उनके पास इस बात का कोई साक्ष्य नहीं होता है कि वह ड्यूटी पर हैं। इसी के साथ अगर वह लोग आपस में ड्यूटी बदलती है तो भी इसमें अड़ंगा खड़ा किया जाता है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ चहेते लोग बिना ड्यूटी किए ही पूरा मानदेय ले रहे हैं। संविदा स्टॉफ नर्स राजेश्वरी, रंजना, निकिता, अनीता, निशा, संगीता चौहान, प्रीति पांडेय, गीता, शिखा, रेनू वर्मा, नीलम सिंह, मनोज, पूनम, शमा, वंदना, रिंकी कसौधन, रूबी शर्मा, सीमा को बयान देने के लिए तलब किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।