Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti News14th Mini Marathon Competition Launched in Basti - Promoting Health and Youth Engagement
12 अक्तूबर को होगी बस्ती मैराथन, पोस्टर हुआ लांच

12 अक्तूबर को होगी बस्ती मैराथन, पोस्टर हुआ लांच

संक्षेप:

Basti News - नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ ने बस्ती में 14वें मिनी मैराथन प्रतियोगिता का पोस्टर लांच किया। यह प्रतियोगिता 12 अक्टूबर को होगी। समाजसेवियों ने इसे जिले का गौरव और युवाओं की ऊर्जा का प्रतीक बताया। इस आयोजन का...

Sun, 7 Sep 2025 04:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ ने 14वें मिनी मैराथन प्रतियोगिता का पोस्टर लांच किया। सर्किट हाउस में पोस्टर लांच करते हुए बताया गया कि इस वर्ष की मिनी मैरान 12 अक्टूबर को होगी। इस कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी व विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश शुक्ल ने कहा कि यह मैराथन जिले के गौरव का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने न केवल युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य किया है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, नशामुक्ति व स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के साथ-साथ अगली पीढ़ियों को एक नई दिशा देने का काम करेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समाजसेवी गुलाब सोनकर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह आयोजन जिले के युवाओं की प्रतिबद्धता व ऊर्जा का प्रतीक है। युवा समाजसेवी अंकुर वर्मा व समसेवी रामनुजेंद्र पाण्डेय ने कहा कि बस्ती मैराथन ने जिले के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का काम किया है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने कहा कि पिछले तेरह वर्षों से लगातार आयोजित हो रही है। यह मैराथन आज बस्ती का खेल उत्सव बन चुका है। उन्होंने बताया कि काजी फरजान को कार्यक्रम संयोजक, सुनील यादव को कार्यक्रम प्रभारी व राम प्रताप सिंह को प्रबंध संयोजक बनाया गया।