Basti News: स्कूल के लिए निकली किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता
Basti News: बस्ती के एक मोहल्ले में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उनकी बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। छात्रा 11 जुलाई को स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। उसकी इंस्टाग्राम चैट से पता चला कि वह कुछ दोस्तों से बातचीत कर रही थी।

Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली स्कूली छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने की घटना सामने आई है। परिजनों की आशंका के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से वाल्टरगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला परिवार, वर्तमान में शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा है। 14 वर्षीय पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि गत 11 जुलाई की सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर जानकारी की तो पता चला कि वह अपने स्कूल नहीं गई थी।
बेटी के मोबाइल नंबर से चल रहे इंस्टाग्राम की चैट को देखने पर पता चला कि वह विकास डी वर्मा और उसके एक दोस्त से चैट के जरिए बात कर रही थी। उन्हें आशंका है कि इन्हीं दिनों ने मिलकर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


