बस्ती में होगी मिनी मैराथन, तैयारियां हुई तेज

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ द्वारा 13वीं मैराथन की तैयारी बैठक हुई। अध्यक्ष भावेष कुमार पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम 17 नवम्बर को 'नशामुक्त बस्ती, स्वस्थ बस्ती, स्वच्छ बस्ती' के उद्देश्य से...

बस्ती में होगी मिनी मैराथन, तैयारियां हुई तेज

बस्ती, निज संवाददाता। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से आयोजित होने वाली 13वीं बस्ती मैराथन की तैयारी बैठक हुई। अध्यक्ष भावेष कुमार पांडेय ने बताया कि इस वर्ष भी यह कार्यक्रम 17 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की मैराथन ‘नशामुक्त बस्ती, स्वस्थ बस्ती, स्वच्छ बस्ती को समर्पित रहेगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, संपर्क अभियान, सजावट, स्वच्छता और प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। इस दौरान योगेंद्र शुक्ला, मनोज पंकज सिंह, डॉ. आरके वर्मा, शुभम शुक्ला, सुरेंद्र चौधरी, अरुण पांडेय, संजय चौरसिया, ओमशंकर पांडेय, सौरभ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।