Hindi NewsUP Newsbaseless case high court imposed fine on 6402 petitioners all petitions related to tet 2011 dismissed
बेसिर-पैर का मुकदमा, हाईकोर्ट ने 6402 पर लगाया जुर्माना; टीईटी-2011 से संबंधित सभी याचिकाएं खारिज

बेसिर-पैर का मुकदमा, हाईकोर्ट ने 6402 पर लगाया जुर्माना; टीईटी-2011 से संबंधित सभी याचिकाएं खारिज

संक्षेप:

  • जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए 4 अप्रैल के अपने फैसले में कहा है कि शिव कुमार पाठक बनाम उत्तर प्रदेश सरकार केस में सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस विषय पर निर्णय दे चुका है, इसलिए अब इस पर दोबारा विचार नहीं किया जा सकता।

Apr 07, 2025 05:35 am ISTAjay Singh संयोग मिश्र, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीईटी (प्राथमिक स्तर) परीक्षा-2011 से संबंधित सभी लंबित याचिकाओं को खारिज कर दिया है। यही नहीं बेसिर-पैर का मुकदमा करने और हाईकोर्ट का कीमती समय बर्बाद करने के लिए 6402 याचिकाकर्ताओं पर 100-100 रुपये (कुल 6,40,200 रुपये) का जुर्माना भी लगाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए चार अप्रैल के अपने फैसले में कहा है कि शिव कुमार पाठक बनाम उत्तर प्रदेश सरकार केस में सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस विषय पर निर्णय दे चुका है, इसलिए अब इस पर दोबारा विचार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें:ताकि यूपी के कर्मचारियों को आसानी से मिले कैशलेस इलाज, कमेटी करेगी ये काम

सरकार का पक्ष

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि टीईटी केवल पात्रता परीक्षा है न कि मेरिट का निर्धारण करने वाला कोई चयन मानक। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही यह तय कर दिया है कि 7 दिसंबर 2012 के विज्ञापन के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया अब आगे नहीं बढ़ सकती।

हर याचिकाकर्ता पर 100-100 रुपये का जुर्माना

अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि यह मुकदमेबाजी लग्जरी लिटिगेशन (अनावश्यक मुकदमेबाजी) की श्रेणी में आती है, क्योंकि याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने पुनः याचिका दायर की। इस कारण 6402 याचिकाकर्ता में से प्रत्येक पर 100-100 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के समक्ष एक सप्ताह के अंदर जमा की जानी है।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में घर का सपना होगा पूरा, पारा में अपार्टमेंट; बीकेटी में बनेगी टाउनशिप

क्या है पूरा मामला?

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि टीईटी-2011 में प्राप्त अंकों को नियुक्तियों के लिए मेरिट का आधार बनाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने टीईटी की ओएमआर शीट्स के पुनर्मूल्यांकन की भी मांग की थी। उनका तर्क था कि परीक्षा के परिणाम 2011 और 2015 के बीच अलग-अलग तिथियों में घोषित किए गए थे, जिससे उम्मीदवारों के बीच असमानता उत्पन्न हुई।

हाईकोर्ट का फैसला

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाते हुए कहा कि चूंकि 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में 66,655 शिक्षक पहले ही अंतरिम आदेशों के तहत नियुक्त किए जा चुके हैं, इसलिए अब इस मामले में हस्तक्षेप करना संभव नहीं है। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार शेष रिक्तियों को भरने के लिए नए विज्ञापन जारी करने के लिए स्वतंत्र है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |