रंगकर्म गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रंगकर्मी
Bareily News - रंगकर्म गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रंगकर्मीरंगकर्म गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रंगकर्मीरंगकर्म गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रंगकर्मीरंगकर्म गौरव सम्मा

बरेली, संवाददाता। हिंदी रंगमंच दिवस के अवसर पर यूथ वेलफेयर कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था द्वारा रोटरी भवन में रंगकर्म गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ संरक्षक उमेश प्रजापति ने किया। इस दौरान वरिष्ठ एवं युवा रंगकर्मियों को सम्मान प्रमाण पत्र, पगड़ी, पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष गोविन्द सैनी ने कहा कि यह सम्मान उन कलाकारों को समर्पित है, जिन्होंने मंच पर अपने उत्कृष्ट अभिनय से बरेली का नाम प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कार्यक्रम संयोजक पवन कालरा ने कहा कि रंगमंच समाज को जागरूक करने और लोगों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करने का माध्यम है।
वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने रंगमंच को अभिनय, संगीत और संवाद के माध्यम से समाज से सीधे जुड़ने वाली प्रभावी कला बताया। समारोह में लक्ष्मी नारायण सरस, राजीव शर्मा, अंबुज कुकरेती, रजनीश सक्सेना सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा और रवि प्रकाश सक्सेना ने किया। संस्था के मो. नबी, ओमपाल प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, भूपेंद्र मौर्य, अजय राजपूत, नितिन मौर्य आदि का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


