दुबई में मंगेतर को फोटो भेजकर तुड़वाया युवती का रिश्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - थाना इज्जतनगर में एक युवक पर उसकी बहन की फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप है। आरोपी शकील खां ने रिश्ता तय होने के बाद पैसे की मांग की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुबई में मंगेतर को फोटो भेजकर तुड़वाया युवती का रिश्ता

थाना इज्जतनगर क्षेत्र में युवती की फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन का रिश्ता परसौना निवासी अजीम बेग के साथ तय किया था, जो वर्तमान में दुबई में रहता है। आरोप है कि इसी दौरान उसकी बहन के पूर्व परिचित पदरथपुर निवासी शकील खां ने पुराने फोटो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। रिश्ता तय होने के बाद शकील ने वे फोटो अजीम बेग को भेज दिए, जिससे रिश्ता टूट गया।

इसके बाद शकील खां फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजन ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज किया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शकील और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।