Bareily News: वायरल वीडियो में मारपीट के आरोपी को चाकू सहित पकड़ा

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: भमोरा। दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट की वीडियो की जांच में जुटी है, इसमें एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले क

Bareily News: वायरल वीडियो में मारपीट के आरोपी को चाकू सहित पकड़ा

Bareily News: भमोरा।दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट की वीडियो की जांच में पुलिस जुटी है। इसमें एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उप निरीक्षक हीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि राजूपुर गांव में पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे अजय प्रताप सिंह और मौजूदा प्रधान के भतीजे प्रेमशंकर के बीच आये दिन विवाद हो जाता था। बताया गया कि रविवार को देवचरा बाजार से लौटे अजय प्रताप सिंह को प्रेमशंकर आदि लोगों ने घेरकर मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए सोमवार को अजय प्रताप सिंह आदि ने गांव में समोसा बेंचने वाले जितेन्द्र की दुकान के पास प्रेमशंकर को घेरकर मारपीट के साथ धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था।

इसका किसी ने वीडियो वायरल कर दिया था। वायरल हुई वीडियो की जांच में जुटी पुलिस को दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते तहरीर भी दी। पुलिस ने घायल की ओर से एफआईआर दर्ज कर चाकू से हमला करने के आरोपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।