पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज
पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों ने युवक मोहम्मद परवेज पर चाकू से हमला किया। युवक ने खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट नवाबगंज थाने में दर्ज कराई गई है। हमलावर इकरार और इरफान भाई मौके से फरार हो गए।

युवक पर चाकू से हमला, दो सगे भाइयों पर केस नवाबगंज, संवाददाता।पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। खुद को बचाने में चाकू युवक के हाथ लग गया, वह घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट युवक की ओर से दो सगे भाइयों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।थाना क्षेत्र के पिपरा निगाही गांव के मोहम्मद परवेज की गांव के इकरार अहमद से पुरानी रंजिश चल रही है। कुछ दिन पूर्व भी उनकी उससे नोकझोंक हो गई थी। गुरुवार सुबह वह गांव में ही राशिद की परचून की दुकान पर सामान खरीदने गए थे।
तभी गांव के इकरार अहमद और उसका भाई इरफान वहां आ धमके। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसी दौरान इरफान ने उसे पकड़ लिया और इकरार ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया तो चाकू उसके बाएं हाथ में लगने से वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट मोहम्मद परवेज की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


