Youth Shot Dead in Bareilly After Dispute with Auto Driver आधी रात में युवक की गोली मारकर हत्या, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsYouth Shot Dead in Bareilly After Dispute with Auto Driver

आधी रात में युवक की गोली मारकर हत्या

Bareily News - बरेली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का विवाद सेटेलाइट बस अड्डे पर एक ऑटो चालक से हुआ था। विवाद के बाद, ऑटो चालक ने साथी के साथ मिलकर युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 11 Sep 2025 03:54 PM
share Share
Follow Us on
आधी रात में युवक की गोली मारकर हत्या

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात ईसाइयों की पुलिया के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक का सेटेलाइट बस अड्डे पर एक ऑटो चालक से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बिशारतगंज निवासी गौरव गोस्वामी बुधवार को अपने चचेरे भाई आकाश गोस्वामी के साथ तहेरे भाई मनोज गोस्वामी से मिलने शाही थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा गए थे। रात को लौटते समय तीनों भाइयों ने मनोज गोस्वामी के साथ साई किशोर होटल पर खाना खाया।

इसके बाद मनोज अपने दोस्त लकी लभेडा और आकाश राठौर से मिलने बाइक से सेटेलाइट स्टैंड पहुंचे। यहीं गौरव की एक ऑटो चालक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद ऑटो चालक अपने साथियों के साथ ईसाइयों की पुलिया तक पहुंचा। वहां दोनों पक्षों में मारपीट और गाली-गलौज हुई। इसी बीच ऑटो चालक ने तमंचे से गोली चला दी, जो गौरव के सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ मौजूद लोग उसे आनन-फानन में गंगा चरण अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडे ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मौके से एक ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।