ठगों ने युवक के खाते से 65 हजार उड़ाए
Bareily News - ठगों ने युवक के खाते से 65 हजार उड़ाए ठगों ने युवक के खाते से 65 हजार उड़ाए ठगों ने युवक के खाते से 65 हजार उड़ाए

नवाबगंज। ठगों ने एक युवक को इनाम का लालच देकर उसके खाते से 65 हजार रुपये उड़ा दिए। युवक ने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में रहने वाले मुकेश कुमार के व्हाट्सएप पर शनिवार को एक अंजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें एक लिंक खोलकर देखने और उसे शेयर करने पर इनाम देने की बात कही गई थी। बाद में मैसेज भेजने वाले ने उन्हें फोन कर इनाम देने की बात कही। उसके झांसे में आकर उन्होंने लिंक खोला तो उन्हें कोई इनाम नहीं मिला।
शक होने पर उन्होंने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो पता चला कि ठगों ने उनके खाते से 65 हजार रुपए उड़ा दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


