बेटा मौत से लड़ रहा, आजाद घूम रहा आरोपी झोलाछाप

Mar 03, 2026 02:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बेटा मौत से लड़ रहा, आजाद घूम रहा आरोपी झोलाछापबेटा मौत से लड़ रहा, आजाद घूम रहा आरोपी झोलाछापबेटा मौत से लड़ रहा, आजाद घूम रहा आरोपी झोलाछापबेटा मौत

बेटा मौत से लड़ रहा, आजाद घूम रहा आरोपी झोलाछाप

झोलाछाप के गलत ऑपरेशन के चलते चलने-फिरने में असमर्थ डोहरा गौटिया के युवक की हालत फिर बिगड़ गई है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में परिजन युवक की हालत देखकर बिलख पड़े। आरोप लगाया कि उनका बेटा मौत से लड़ रहा है और आरोपी झोलाछाप पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह आजाद घूम रहा है। बारादरी के डोहरा गौटिया निवासी शिशुपाल ने आरोप लगाया कि उसके बेटे अजय का पीलीभीत बाईपास स्थित प्रथ्वी फार्मा क्लीनिक पर झोलाछाप जय वीर ने गलत ऑपरेशन कर दिया है। जयवीर ने पेशाब की जगह में पानी भरने की बात बताई और उसका ऑपरेशन कर दिया था, जबकि उसे आंत में बीमारी थी।

गलत ऑपरेशन की वजह से अब उसे लगातार रक्तस्राव हो रहा है और वह चलफिर भी नहीं पा रहा है। उसे दिल्ली-लखनऊ तक के अस्पतालों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया है। दो दिन पहले उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शिशुपाल ने आरोप लगाया कि झोलाछाप जयवीर पर बारादरी थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों ने भी उसे झोलाछाप बताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसके बाद भी पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।