जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

Feb 28, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका मुख्य विषय आपातकाल के 50 साल और भारतीय लोकतंत्र के लिए शिक्षा रहा। 18 से 25 वर्ष के युवाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कुलसचिव हरीश चंद्र ने युवाओं को संबोधित किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए सभागार में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय आपातकाल के 50 साल, भारतीय लोकतंत्र के लिए शिक्षा पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में 18 से 25 वर्षीय युवाओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को सभी के समक्ष रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कुलसचिव हरीश चंद्र ने युवाओं को संबोधित करते कहा कि भारत सरकार द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन युवाओं को देश में घटित घटनाओं पर विचार प्रस्तुत करने व राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देतीं हैं। डॉ. ज्योति पांडे, डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. रीता सिंह, डॉ. सतीश यादव, डॉ. नीरज कुमार ने सभी प्रतिभागियों के द्वारा निर्धारित विषय पर दिए गए वक्तव्य का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. सोमपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। बसंत लाल, मोहित शर्मा, आलोक पटेल, शिवांग आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।