लोकतंत्र में चुनावों को समझेंगे युवा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - भारत में युवा अब चुनाव और इसके प्रबंधन को सीधे समझ सकेंगे। उन्हें विभिन्न देशों की चुनाव प्रणाली पर शोध करने का अवसर मिलेगा। छात्र चुनाव विशेषज्ञों से बातचीत कर सकेंगे, जिससे वे चुनाव आयोग और उसके कार्यों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। आईआईआईडीईएम ने इस पहल को शुरू किया है।

लोकतंत्र में चुनावों को समझेंगे युवा

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव और इसके प्रबंधन को युवा सीधे जुड़कर समझ सकेंगे। उन्हें ना केवल भारत बल्कि विभिन्न देशों में चुनाव प्रणाली, कानूनी ढांचे, संस्थागत व्यवस्था और चुनाव प्रबंधन निकायों द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों पर शोध करने का मौका भी मिलेगा। छात्र चुनाव विशेषज्ञों से बातचीत कर सकेंगे। शोध और संवाद की इस यात्रा से युवा भारत में चुनाव, चुनाव आयोग और इससे जुड़े निकायों की कार्यशैली एवं प्रणाली को समझकर भ्रांतियों से दूर रह सकेंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग के भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) ने लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन क्षेत्र में अनुसंधान, अकादमिक और छात्र सहभागिता मजबूत करने के लिए उक्त पहल की है।

यूजीसी ने देशभर के विवि एवं कॉलेजों से इस पहल में युवाओं को प्रतिभाग कराने के लिए प्रोत्साहित किया है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीश चंद ने महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्रबंधकों को पत्र लिखकर विद्यार्थियों की सहभागिता कराने को कहा है।तीन कार्यक्रमों में छात्र लेंगे हिस्सापहली पहल है लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन। 18-19 जून को सम्मेलन के लिए आवेदकों से एब्सट्रेक्ट मांगे गए हैं। इसमें संकाय सदस्य और शोधार्थी लोकतांत्रिक शासन एवं चुनाव प्रबंधन के समकालीन मुद्दों पर साक्ष्य केंद्रित संवाद में हिस्सा लेंगे। दूसरी पहल है छात्र संपर्क। इसमें लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर शोध प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता विभिन्न देशों में चुनाव प्रणाली, कानूनी ढांचे, संस्थागत व्यवस्था और चुनाव प्रबंधन निकायों द्वारा लागू नवाचारों पर केंद्रित होगी। तीसरी पहल लोकतंत्र व चुनाव प्रबंधन पर अकादमिक आउटरीच प्रोग्राम। इसमें विवि कैंपस एवं कॉलेजों के छात्र आईआईआईडीईएम कैंपस में एक दिन की अकादमिक यात्रा कर सकेंगे। छात्र एवं संकाय सदस्य चुनाव विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव प्रबंधन के पहलुओं पर जानकारी हासिल कर सकेंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।