युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
सुभाषनगर के गांव बिरिया बेहटी में रहने वाले अशोक (25) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी मां ऊषा देवी ने अशोक की पत्नी पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप...

सुभाषनगर के गांव बिरिया बेहटी में रहने वाले अशोक (25) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी मां ऊषा देवी ने अशोक की पत्नी पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मगर पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ऊषा देवी ने बताया कि उनके बेटे अशोक की शादी पिछले साल मई में भमोरा क्षेत्र के गांव रामपुर बुजुर्ग की धनदेवी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही धनदेवी मायके में रहने लगी। आरोप लगाया कि धनदेवी उनके बेटे को प्रताड़ित करती थी। भैयादूज पर धनदेवी ने अशोक को मायके में बुलाया। वहां उससे मारपीट करके रुपये छीन लिए। शनिवार को उनका बेटा ससुराल से लौटा तो उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद से ही वह गुमसुम रहने लगा और रविवार देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं धनदेवी और उनकी मां रामबेटी ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।
