मोबाइल टावर पर चढ़े युवक पर की निरोधात्मक कार्रवाई
Bareily News - अलीगंज। शनिवार को कस्बे एक मोबाइल टावर पर चढ़कर. नाबालिक प्रेमिका से शादी की जिद करने वाले युवक पर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।

अलीगंज। शनिवार को कस्बे में एक मोबाइल टावर पर चढ़कर नाबालिक प्रेमिका से शादी की जिद करने वाले युवक पर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।शनिवार शाम पांच बजे युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा। कुछ देर में वहां काफी भीड़ जुट गई और सूचना पर पुलिस भी पहुंची। वह रिश्ते की अपनी नाबालिग भतीजी से शादी की मांग कर रहा था। सुनील का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था। पिछले साल अक्टूबर माह में वह किशोरी को अपने साथ गुजरात के जामनगर ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर एक महीने बाद दोनों को बरामद कर लिया और किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, जबकि युवक को जेल भेज दिया।
युवक डेढ़ माह बाद जेल से छुटकर आया। इसी बीच युवती की शादी कही और तय कर दी। आक्रोशित युवक बरेली से बाइक से आया और वह अलीगंज-गैनी रोड पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। किशोरी से शादी की मांग करने लगा। पुलिस ने युवक को टावर से नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रविवार को निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


